Jitendra jain jila shivpuri समाचार
हाई कोर्ट के आदेश के साथ एसपी आफिस पहुंचा
शुक्रवार को एक नवविवाहित प्रेमीयुगल उच्च न्यायालय के आदेश के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए पहुंचा। प्रेमी युगल ने खुद को अपने स्वजनों और पुलिस ने खतरा बताया।
जानकारी के अनुसार पिछोर निवासी आकांक्षा पुत्री रविन्द्र सिंह ताेमर उम्र 24 साल व सुरवाया निवासी शिवम पुत्र राजेश राठौर उम्र 25 साल कालेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच उसी समय से प्रेम संबंध थे। इसी क्रम में वह 5 फरवरी 2026 को घर से भाग गए और भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे हैं। आकांक्षा के अनुसार उसके माता-पिता अब पुलिस के माध्यम से उस पर अवैध रूप दवाब डलवा कर उसे अपने पास बुलाने का प्रयास कर हैं। इसके साथ ही वह उसके पति शिवम राठौर व उसके स्वजनों पर भी झूठी कार्रवाई करवाना चाहते हैं। इसी के चलते पिछोर पुलिस ने मुझ प्रार्थीया की सास को घर से अवैध रूप से उठाकर सुरवाया थाने के सामने अवैध रूप से वाहन में खड़ाकर प्रताडित किया था और प्रताडित कर झांसी रोड पर शिवपुरी से 15 किमी दूर छोड़कर भाग गये थे। आकांक्षा का कहना है कि उसे व उसके परिवार को डर है कि आकांक्षा के परिवार वाले उसके तथा उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। इसी के चलते आकांक्षा ने उच्च न्यायालय ग्वालियर में भी अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिट पिटीसन दायर की थी। जिस पर न्यायालय ने शिवपुरी पुलिस को आदेश दिया कि आकांक्षा व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसी आदेश के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पीड़िता आज एसपी कार्यालय पहुंची।
बाक्स
मैरिज सर्टिफिकेट बनने तक रहेंगे लिव इन रिलेशन में
नवविवाहित प्रेमी युगल ने एक शपथ पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया है। उक्त शपथ पत्र में उल्लेख किया गया है कि फिलहाल हमारे पास कोई मैरिज सर्टीफिकेट नहीं है। हमने प्रशासन से मैरिज सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन किया है। शपथ पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि जब तक मैरिज सर्टिफिकेट तैयार नहीं हो जाता, उस समय तक यह लिव इन रिलेशनशिप मानी जाएगी।
