Jitendra jain jila shivpuri समाचार
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,चिकित्सक राहुरीकर किया सम्मान
शिवपुरी। शहर की महल कॉलोनी में स्थित जैनम मेडिकल पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी द्वारा शनिवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सौन्दर्य एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आनंद राहुरीकर ने रोगियों का परीक्षण किया तथा त्वचा एवं सौन्दर्य रोग से सावधानी बरतने हेतु कुछ उपाय भी बताये,विटामिन सी वाले लिक्विड पदार्थ का उपयोग करें उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में स्कीन केयर पर विशेष ध्यान रखना चाहिए है और अधिक से अधिक शुद्ध पेयजल का उपयोग करना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश जैन मगरोनी ने इस अवसर पर अपनी टीम के साथ डॉ आनंद राहुरीकर का शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया,इस दौरान सभी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सक से परामर्श लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश जैन मगरोनी,संभागीय महामंत्री हरिओम जैन,संभागीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन पत्रकार,युवा इकाई अध्यक्ष रितिक गर्ग,जिला उपाध्यक्ष अंकुर सिंघल,शैलेन्द्र मित्तल,सन्मति जैन,प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रीति जैन,महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती शिखा सिंघल,सहित अन्य सदस्य गण भी उपस्थित थे।
