पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा RGPV कॉलेज सतनबाड़ा पर पहुंच प्रथम वर्ष मे प्रवेश लेने बाले छात्र-छात्राओं को अग्रिम भविष्य के लिये शुभकामनायें दी एवं पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी साझा की

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा RGPV कॉलेज सतनबाड़ा पर पहुंच प्रथम वर्ष मे प्रवेश लेने बाले छात्र-छात्राओं को अग्रिम भविष्य के लिये शुभकामनायें दी एवं पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी साझा की।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यंगचेन डालकर भूटीया द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किये जा रहे हैं एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने व जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर जानकारियां साझा की जा रही हैं।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आज दिनांक 20/08/2026 को RGPV कॉलेज सतनबाड़ा पहुंचकर प्रथम वर्ष मे प्रवेश लेने बाले छात्र-छात्राओं को अग्रिम भविष्य के लिये शुभकामनायें देते हुये जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जन जागरुकता लाने के लिये चलाये जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी साझा करते हुये पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान 'नशे से दूरी है जरूरी' के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने