आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही।
मृतक बालकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
शिवपुरी जिले के रन्नौद तहसील क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में बीते दिन आकाशीय बिजली गिरने की दुःखद घटना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के तहत 24 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर राहत पहुंचाई गई है।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने ग्राम विजयपुरा में हुई इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सर्वेक्षण कर नियमानुसार हरसंभव मदद और राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशों के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमानुसार प्रकरण तैयार कर आकाशीय बिजली से असमय दुःखद मृत्यु हुए ग्राम विजयपुरा निवासी 16 वर्षीय बालक जसरत आदिवासी एवं ग्राम नसीरा निवासी 12 वर्षीय बालक अभिकेश आदिवासी के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।