शिवपुरी बीआरसीसी का प्रभार एपीसी अतरसिंह राजौरिया को, बालकृष्ण ओझा ने दिया इस्तीफा।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शिवपुरी बीआरसीसी  का प्रभार एपीसी  अतरसिंह राजौरिया को, बालकृष्ण ओझा ने दिया इस्तीफा।

​पारिवारिक कारणों से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे ओझा; विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर कलेक्टर ने लिया फैसला, राजौरिया ने संभाली जिम्मेदारी

शिवपुरी। जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी में बीआरसीसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) पद पर बड़ा फेरबदल हुआ है। लंबे समय से इस पद पर कार्यरत बालकृष्ण ओझा द्वारा पारिवारिक कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिए जाने के बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की है। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ एपीसी अतरसिंह राजौरिया को आगामी आदेश तक शिवपुरी बीआरसीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

​शुक्रवार दोपहर संभाला पदभार, शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत

​आदेश जारी होने के तुरंत बाद एपीसी अतरसिंह राजौरिया ने शुक्रवार दोपहर जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी पहुंचकर बीआरसीसी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे अपने मूल दायित्वों (एपीसी) के साथ-साथ इस अतिरिक्त जिम्मेदारी को संभालेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

​कामकाज में आ रही थी रुकावट

​विभागीय सूत्रों के अनुसार, बालकृष्ण ओझा पिछले काफी समय से पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पद को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। बार-बार लंबी छुट्टियों पर रहने के कारण जनपद शिक्षा केंद्र से जुड़ी शैक्षणिक व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए ओझा ने गुरुवार को अपना त्यागपत्र सौंपा था। नए बीआरसीसी के पदभार ग्रहण करने से विभागीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि लंबे समय से अटके पड़े प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों में अब तेजी आएगी।

​पारिवारिक कारणों से दिया त्यागपत्र: डीपीसी 

"बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने पारिवारिक दायित्वों के चलते अपने पद से इस्तीफा दिया था। वे लंबे समय से पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे, जिससे ब्लॉक स्तरीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार एपीसी अतरसिंह राजौरिया को शिवपुरी बीआरसीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।"

— दफेदार सिंह सिकरवार, डीपीसी, शिवपुरी








एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने