न्यूज चाचा का धमाका
जीतेन्द्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पद्मश्री एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर 26 जुलाई को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे।
साइंस कॉलेज शिवपुरी सभागार में परिषद की गतिविधियों की करेंगे समीक्षा।
शिवपुरी, 25 जुलाई 2026/ पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री मोहन नागर 26 जुलाई को अल्प प्रवास पर शिवपुरी आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रातः 11.30 बजे साइंस कॉलेज शिवपुरी सभागार में आयोजित बैठक में परिषद के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता एवं ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
बैठक में श्री नागर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज सहभागिता, जनभागीदारी एवं विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। बैठक में परिषद के पदाधिकारी, अधिकारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
