शिवपुरी में रचा जाएगा इतिहास: 40 देशों के मेहमान और देवकीनंदन ठाकुर की वाणी, 'गुड़ी पड़वा महोत्सव' का भव्य शंखनाद!

News Chacha ka Dhamaka 







जितेंद जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शिवपुरी में रचा जाएगा इतिहास: 40 देशों के मेहमान और देवकीनंदन ठाकुर की वाणी, 'गुड़ी पड़वा महोत्सव' का भव्य शंखनाद!

शिल्वपुरी  धर्म, संस्कृति और सेवा का एक ऐसा त्रिवेणी संगम शिवपुरी की धरा पर होने जा रहा है, 

जिसकी गूंज सात दिन् तक सुनाई देगी। 

19 मार्च से हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड पर श्री खेड़ापति सरकार के सानिध्य में 'गुड़ी पड़वा महा महोत्सव' का आयोजन होने जा रहा है!

विशाल आयोजन के लिए बीते दिन भूमि पूजन और यज्ञ संपन्न हुआ, 

जिसने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया है।

​महा महोत्सव की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व विख्यात कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। आस्था का आकर्षण ऐसा है कि कथा श्रवण के लिए 40 विभिन्न देशों से विदेशी श्रद्धालु शिवपुरी पहुँच रहे हैं।

​​खेड़ापति दरबार के महंत मोहित दास महाराज एवं नीलमणि महाराज ने प्रेस वार्ता में आयोजन की रूपरेखा साझा की:

​ऋषिकेश की तर्ज पर महाआरती: साक्षात गंगा तट का अनुभव कराने के लिए ऋषिकेश से 11 प्रकांड विद्वान ब्राह्मण आ रहे हैं, 

जो प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भव्य महाआरती करेंगे।

​शक्ति की उपासना: नवरात्रि के पावन पर्व पर कथा स्थल पर 9 देवियों के अस्थाई शक्तिपीठों की स्थापना की जाएगी।

​मानवता की मिसाल: भक्ति के साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए 16 निर्धन कन्याओं का भव्य विवाह कराया जाएगा, जिन्हें पूर्ण गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

​विशाल जनसमूह को संभालने के लिए 25 विशेष समितियां और 2500 समर्पित स्वयंसेवक दिन-रात तैनात रहेंगे। 

श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, एक दिवसीय विशेष यज्ञ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

यज्ञ में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड के साथ अपना पंजीयन कराना होगा।

​ भगवामयी हुई शिवपुरी की सड़कें

​भूमि पूजन के बाद परशुराम सेना दल द्वारा निकाली गई विशाल वाहन रैली ने उत्सव का बिगुल फूंक दिया।

 झांसी तिराहा से लेकर माधव चौक , राजेश्वरी रोड कोर्ट रोड से होते हुए कथा स्तर तक पहुंची इस दौरान जिधर भी नजर गई,

 वहां श्रद्धा का सैलाब और 'जय श्री राम' के नारे गूंजते रहे।

 महामंडलेश्वर नीलमणिदास जी महाराज और महंत मोहित जी महाराज की उपस्थिति ने इस रैली को और भी गरिमामय बना दिया।

 इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य ज एवं संत महात्मा मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने