न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी, फॉलोअप कार्रवाई में निकाला गया पैदल मार्च।
शिवपुरी, 08 जून 2026। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीएम एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आनंद सिंह राजावत के निर्देशन में नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा शहर में स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक विशेष निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
शिवपुरी अनुविभागीय दंडअधिकारी एंव प्रभारी सीएमओ आनंद राजावत अपने नगर पलिका के अमले के साथ पैदल ही इस अभियान के तहत सडक पर निकले। अभियान के दौरान एसडीएम ने दुकानदारो, व्यापारियों एवं ठेला संचालकों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के सामने साफ-सफाई रखने, डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने, कचरा सड़क या नालियों में नहीं फेंकने तथा नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की समझाइश दी गई।
वही मार्ग पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों का निरीक्षण करते हुए संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण तत्काल हटा लें। उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।*
अभियान के फॉलोअप के तहत शाम लगभग 7:30 बजे एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च के माध्यम से व्यापारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा अतिक्रमण मुक्त बाजार की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि 09 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुनः फॉलोअप अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा तथा जिन दुकानदारों एवं ठेला संचालकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, उनके विरुद्ध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शिवपुरी एंव नगर पालिका के प्रभारी सीएमओ श्री आनंद सिंह राजावत ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
जारीकर्ता: सागर शर्मा pro
जनसंपर्क शाखा
नगर पालिका परिषद शिवपुरी

