नेपाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की दिनारा में सराहना, गौसेवक कल्लू महाराज बोले— गोवंश पर अत्याचार करने वालों को मिलनी चाहिए सख्त सजा।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


नेपाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की दिनारा में सराहना, गौसेवक कल्लू महाराज बोले— गोवंश पर अत्याचार करने वालों को मिलनी चाहिए सख्त सजा।

दिनारा। नेपाल में गोवंश के साथ कथित क्रूरता के एक वायरल वीडियो के बाद आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी पर गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष एवं गौसेवक कल्लू महाराज ने नेपाल के शासन-प्रशासन की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि गोवंश के साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ जिस प्रकार नेपाल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है, वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

कल्लू महाराज ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बैल के साथ अमानवीय व्यवहार दिखाई देने का दावा किया गया था*। वीडियो सामने आने के बाद नेपाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इस त्वरित कार्रवाई की गौसेवकों द्वारा सराहना की जा रही है।

कल्लू महाराज ने कहा कि गोवंश केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। किसी भी बेजुबान पशु के साथ क्रूरता करना मानवता के खिलाफ अपराध है* और ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में भी शासन-प्रशासन गोवंश संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और गौवंश पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ समय-समय पर कठोर कदम उठाए जाते हैं*। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी गोवंश या किसी अन्य पशु के साथ अत्याचार होता दिखाई दे तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

गौसेवक कल्लू महाराज ने कहा कि कानून हमेशा सत्य का साथ देता है और जो लोग बेजुबान पशुओं पर अत्याचार करते हैं*, उन्हें उनके कृत्यों की सजा अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "सत्य की हमेशा विजय होती है, झूठ और अत्याचार अधिक समय तक नहीं टिक सकते।

उन्होंने नेपाल प्रशासन की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि हर देश और प्रदेश में पशु क्रूरता के मामलों में इसी प्रकार की तत्परता और संवेदनशीलता दिखाई जानी चाहिए*, ताकि समाज में पशुओं के प्रति दया, करुणा और संरक्षण की भावना मजबूत हो सके।

गौसेवकों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि बेजुबान पशुओं की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है* और पशु क्रूरता के मामलों में दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने