दिनारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 28 गोवंशों को बचाया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार 

दिनारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 28 गोवंशों को बचाया।

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंशों से भरे एक कंटेनर को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थदरा चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी एवं दिनारा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा ने गौसेवक कल्लू महाराज के साथ मिलकर कंटेनर को थदरा गौशाला पहुंचाया। गौशाला में कंटेनर के ताले खोलकर गोवंशों को बाहर निकाला गया।

कंटेनर में कुल 28 गोवंश पाए गए, जिनमें 26 बैल और 2 गौमाताएं शामिल थीं। कई गोवंश घायल एवं गंभीर अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने घायल गोवंशों का उपचार किया। साथ ही उनके लिए चारा-पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

गौसेवक कल्लू महाराज ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण 28 गोवंशों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने शासन-प्रशासन से गोवंश तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने