न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
डायरेक्टर बैडमिंटन लीग डबल में करन और पृथ्वी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
शिवपुरी, 23 मई 2026/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में खेलो को बढ़ावा देने के उददेश्य से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में गतदिवस डायरेक्टर बैडमिंटन लीग डबल आयोजित की गई, जिसमें जिले के लगभग 20 टीमो के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसका फायनल मुकाबला करन और पृथ्वी विरूद्ध धनंजय और युवराज के बीच खेला गया, जिसमें करन और पृथ्वी ने धनंजय और युवराज 19-21, 16-21 को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डॉ. के.के. खरे जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को डायरेक्टर बैडमिंटन लीग डबल में कप एवं योगा मेट का पुरूस्कार देकर पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर खेल विभाग के कर्मचारी व वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट मे मैच की रैफरशिप देवेन्द्र शर्मा, रामपाल सिंह महते ने एवं स्कोरिंग सुजीत करोसिया ने की।
जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी प्रतियोगिता आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने एवं खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। वर्तमान में 15 मई से 15 जून 2026 तक खेल परिसर, पोलोग्राउण्ड, पुलिस लाईन, गांधी पार्क, फिजिकल के साथ-साथ अन्य स्थलो पर विभिन्न खेलो में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी बालक/बालिका खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते है, जिनकी आयु 8 से 18 वर्ष के मध्य है।
जिला खेल अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण शिविरि में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर खेलो में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण का समय प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक निर्धारित किया गया है।
