मूंगफली उत्पादन के लिए लाभकारी होगा सीड हब - कुलगुरु

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार

मूंगफली उत्पादन के लिए लाभकारी होगा सीड हब - कुलगुरु

शिवपुरी, 24 मई 2026/ राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी पर कुलगुरु प्रोफेसर अरविंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में मूंगफली उत्पादन के लिए लाभकारी सीडहब परियोजना के लिए नवीन यूनिट निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य किया गया। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. वाई पी सिंह और कार्यपालन यंत्री इंजी. अखिलेश सिंह भी उपस्थित रहे। 

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ पुनीत कुमार के निर्देशन में केंद्र पर संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कुलगुरु द्वारा केंद्र पर पेवर्स रोड का शिलान्यास भी किया गया। शिवपुरी जिले में मूंगफली की फसल मध्य प्रदेश में सबसे अधिक क्षेत्रफल में ली जाने वाली तिलहनी फसल लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय मूंगफली अनुसंधान संस्थान जूनागढ़ गुजरात के समन्वय में सीडहब तैयार कराया जा रहा हैं। तिलहन फसल मूंगफली सीड हब पर प्रसंस्करण इकाई के लिए भूमि पूजन किया गया। शिवपुरी सहित अन्य जिलों के लिए कृषकों हेतु मूंगफली उत्पादन में और अधिक लाभकारी परिणाम के लिए बीज प्रतिस्थापन दर बढ़ाने मूंगफली की उन्नत प्रजातियों के प्रसार और खेती में अधिकतम तकनीकियों में समावेश के लिए उपयोगी होगा। इसमें किसानों को बीजोत्पादन के माध्यम से मूंगफली की उन्नत प्रजातियां को उत्पादित कराते हुए किसानों को ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के लिए उन्नत और नवीन प्रजातियों का प्रसार अधिक क्षेत्र में हो सकेगा।

इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमके भार्गव डॉ प्रशांत गुप्ता डॉ पुष्पेंद्र सिंह डॉ सुरुचि सोनी श्री सत्येंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने