समारोह आयोजित कर सेवा निवृत्त देवेंद्र शर्मा को दी गई विदाई।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

समारोह आयोजित कर सेवा निवृत्त देवेंद्र शर्मा को दी गई विदाई।



शिवपुरी। लोक निर्माण विभाग शिवपुरी के स्थल सहायक देवेंद्र कुमार शर्मा मड़वास को अपनी अर्धवार्षिक आयु पूर्ण करने पर 40 वर्ष विभाग में सेवा करने के बाद सेवा निवृत होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला इकाई शिवपुरी द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने की  तथा कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जो एक लंबी सेवा अवधि के बाद नई पारी की शुरुआत का प्रतीक है। यह समय कर्मचारी के योगदान को सम्मान देने पुरानी यादों को साझा करने और उनके सुखद भविष्य की कामना करने के लिए यह मौका उपयुक्त होता है।व संचालन  पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारीयों ने सेवानिवृत्त हुए देवेंद्र कुमार शर्मा मड़वास को श्रीफल, शाॅल माला व स्मृति चिन्ह देने के बाद बुके और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विभाग के उपयंत्री देवेश कुमार पांडे ने कहा कि सेवानिवृत्त लोक निर्माण विभाग शिवपुरी में स्थल सहायक देवेंद्र कुमार शर्मा के कुशल व्यवहार व विभाग में कार्यशीलता  के योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है। तथा उनके कार्यों की सराहना की । वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा इस अवसर कहा कि सेवानिवृत्त  एक लंबे समर्पित कामकाजी जीवन का सुखद समापन और सुनहरे भविष्य की शुरुआत है यह आराम, परिवार, और सपनों को पूरा करने का समय है , आपके वर्षों के अनुभव और मेहनत ने जो विरासत छोड़ी है वह अतुलनीय है यह एक नई सुबह है अब हर दिन एक साप्ताहिक अवकाश की तरह है। पंडित कैलाश नारायण मुद्गल ने कहा कि सेवानिवृत्ति  अंत नहीं बल्कि जीवन के एक रोमांचक और सुकून भरे अध्याय की शुरुआत है। सेवानिवृत्त  देवेंद्र कुमार शर्मा ने सबका आभार जताते कहा कि रिटायरमेंट के अवसर पर एक बात आपसे जरूर करूंगा कि हम अपने आपको बेहतर बनाने के लिए सीखते रहे सीखने से अनुभव मिलता है और  अनुभवी व्यक्ति ही दूसरों को सिखा सकता है लाइफ में अपने एक्सपीरियंस के आधार पर इतना तक कहूंगा कि जिस व्यक्ति के पास अनुभव हो  उसका सीखाने में इंटरेस्ट भी होता है । और अपने काम से प्यार होता है। इस मौके पर वार्ड 8 के पार्षद प्रदीप शर्मा, श्री कृष्णा शर्मा, एन पी अवस्थी ,राम प्रकाश शर्मा, कुंज बिहारी पाराशर, कैलाश नारायण भार्गव, राजेंद्र पांडे ए सुरेंद्र पाठक ,नरेंद्र शर्मा रमेश चंद्र भार्गव आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने