न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
स्वाभि।मान की रक्षा के लिए एकजुट हो ब्राह्मण समाज ।
शिवपुरी। परशुराम कल्याण बोर्ड एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की संयुक्त साप्ताहिक बैठक शहर के वार्ड क्रमांक 8 चंद्र कॉलोनी में पंडित श्री श्री कृष्ण शर्मा के निज निवास पर आयोजित हुई सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण की तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा पंडित रमेश चंद्र भार्गव रातोर वाले ने स्वागत भाषण दिया।बैठक के मुख्य अतिथि पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक समरसता व स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि आज के समय में हमें भौतिक रूप से शस्त्र उठाने की आवश्यकता नहीं है लेकिन हमें सत्य, ईमानदारी, और अन्याय के विरुद्ध अपनी नैतिक शक्ति का फरसा उठाना होगा। तभी हम यू जी सी एक्ट जैसे काले कानून का सामना हम कर सकते है।
परशुराम कल्याण बोर्ड के बार्ड प्रभारी पंडित एन पी अवस्थी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज उपेक्षा का शिकार है उनकी संख्याबल और निष्ठा के आधार पर उचित नेतृत्व और महत्व नहीं मिल रहा। राजनीतिक पार्टियों अपनी मंसूबे पूरे करके समाज को एक तरफ कर देती है। पंडित प्रदीप शर्मा पार्षद ने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए सरकार के पास कोई कार्य योजना नहीं है जिसकी चलते सामाजिक समरसता समान अधिकार और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए।बैठक में आए लोगों को इसका संकल्प भी दिलाया गया कि हमें साहस, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जिला महामंत्री पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और वर्तमान दौर की चुनौतियों पर आवाज बुलंद करना है। इस मौके पर पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी, देवेश कुमार पाण्डेय उपयंत्री, देवेंद्र कन्हौआ, राम प्रकाश शर्मा, कैलाश नारायण मुद्गल, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट ,सुरेंद्र पाठक उपस्थिति रहे बैठक का संचालन पंडित हरगोविंद शर्मा ने किया तथा अंत में पंडित राजेंद्र पांडे ने आभार व्यक्त किया।
