अ भा ब्रा महा (सनातन )की बैठक संपन्न* *चन्दा कालोनी में एकता और जनकल्याण पर चर्चा।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

अ भा ब्रा महा (सनातन )की बैठक संपन्न* *चन्दा कालोनी में एकता और जनकल्याण पर चर्चा।

शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी के तत्वाधान में रविवार को एक साप्ताहिक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक  वार्ड क्रमांक 8 के चंद्रा कॉलोनी नवावसाहव रोड के जिला महामंत्री पंडित संदीप  शर्मा गौतम के निवास पर संपन्न हुई जिसमें अध्यक्षता  महासभा के अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने की। 

 बैठक में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे इनमें पंडित नलिन अवस्थी, पंडित महेन्द्र कुमार शर्मा,प्रमुख थे सभी अतिथियों का जिला महामंत्री के निवास पर स्वागत किया गया संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज के वर्तमान हालातो पर विचार विमर्श करना और भविष्य  के लिए मजबूत रूपरेखा तैयार करना था। उपस्थित पदाधिकारी पंडित देवेंद्र कुमार कन्हौआ ने समाज के उत्थान के लिए विभिन्न मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकजुटता को सबसे महत्वपूर्ण बताया, इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाये ताकि समाज में नई चेतना और शक्ति का संचार हो सके। पंडित विशंभर दयाल दीक्षित ने कहा कि सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने और सभी परिवारों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास करने का भी सुझाव दिया। पंडित सुरेश पाराशर ने कहा कि ब्राह्मण में अद्भुत शक्ति है कि पूरे ब्रह्मांड को अपनी मुट्ठी में पकड़ कर क्रिकेट की गेंद की भांति  फैंक सकते हैं और आज अपनी स्थिति यह बनाली है कि अब हमारा कल्याण, स पा, भाजपा, बसपा , कांग्रेस, करेगी इस सोच को बदलना होगा। पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण जागो अपनी प्राचीन तेजस्विता बुद्धि और सामर्थ्य को पुनः स्मरण करो स्वाभिमान से खड़े होकर अलग स्वतंत्र मार्ग स्वयं रचो। जब ही हमारा भला होगा। पंडित सुरेंद्र पाठक ने कहा कि जो ब्राह्मण है वे हनुमान जी की भांति अपनी दिव्य शक्ति को स्मरण करें, तुम्हारे पास ब्राह्मण समाज तो है  ही साथ ही अन्य जातियों में भी तुम्हारी सामाजिक पकड़ धरातल पर अत्यंत दृढ़ स्थिति में 

 है सोशल  मेंडिया की बात यदि छोड़ दे तो धरातल पर आज भी ब्राह्मण समाज का महत्व अन्य जातियों अत्यंत उत्कृष्ट स्थिति में है। बैठक में प्रमुख रूप से कुंज बिहारी पाराशर राम प्रकाश शर्मा हरगोविंद शर्मा प्रभु दयाल चतुर्वेदी गजानंद शर्मा आदि  उपस्थित रहे बैठक का संचालन पंडित  एन पी अवस्थी ने किया अंत में पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा ने आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने