भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के निवास पर पाक्षिक पत्रिका “मुम्बई राजस्थान” के प्रधान संपादक श्री ललित शक्ति राठौर का भव्य स्वागत एवं सम्मान।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के निवास पर पाक्षिक पत्रिका “मुम्बई राजस्थान” के प्रधान संपादक श्री ललित शक्ति राठौर का भव्य स्वागत एवं सम्मान।



नागदा :- आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव के निवास पर पाक्षिक पत्रिका “मुम्बई राजस्थान” के प्रधान संपादक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी, फिल्म कलाकार श्री ललित शक्ति राठौर का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं संगठन का स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय सचिव श्री शिवम तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री श्री मनीष गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन (चाय वाले), उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील जैन एवं नागदा जर्नलिस्ट क्लब के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सोलंकी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने श्री ललित शक्ति राठौर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन एवं मीडिया की भूमिका, मानव अधिकार जागरूकता, जीवदया, सामाजिक समरसता तथा समाज में बढ़ती हिंसात्मक घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री ललित शक्ति राठौर ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने और मानवता की रक्षा के लिए सकारात्मक संदेश देना भी मीडिया का महत्वपूर्ण दायित्व है।

ज्ञात हो कि श्री ललित शक्ति राठौर कई सामाजिक विषयों पर आधारित शॉर्ट फिल्मों का निर्माण एवं अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने जीवदया, जैन संतों पर हो रहे हमलों, सड़क दुर्घटनाओं, खूनी पतंग जैसी घटनाओं एवं अहिंसा पर आधारित अनेक फिल्मों में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। उनकी चर्चित प्रस्तुतियों में “पुण्य का उदय” एवं “अहिंसा पे हिंसा” जैसी सामाजिक संदेश देने वाली फिल्में विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उनके कार्य समाज को जागरूक करने एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायक माने जाते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि — “आज समाज को ऐसे जागरूक पत्रकारों एवं कलाकारों की आवश्यकता है जो अपनी लेखनी और कला के माध्यम से मानवता, अहिंसा एवं सामाजिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। श्री ललित शक्ति राठौर द्वारा किए जा रहे कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का सम्मान करता रहेगा।”

संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, डॉ. प्रेम कुमार वैद्य, रामवेश सिंह राजावत, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता एवं जीवनलाल जैन (चाय वाले) ने संयुक्त रूप से कहा कि — “समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मीडिया, कला एवं सामाजिक संगठनों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। श्री ललित शक्ति राठौर द्वारा सामाजिक विषयों पर किए जा रहे कार्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ऐसे रचनात्मक एवं जनजागरूकता से जुड़े प्रयासों का सदैव समर्थन करता रहेगा।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने